गाज़ियाबाद: इन्दिरापुरम पुलिस ने फर्जी खाता खुलवाकर साइबर अपराध में मदद करने वाले 5 अभियुक्त व 1 अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
इंदिरापुरम पुलिस ने रविवार को फर्जी खाता खुलवाकर साइबर फ्रॉडकर्ताओं को बेचकर साइबर अपराध में मदद करने वाले 5 अभियुक्त व 1 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया। साइबर अपराध में मदद करने वाले इन 5 अभियुक्त व 1 अभियुक्ता की गिरफ्तारी के दौरान इनके कब्जे से 16 अकाउंट किट, 9 मोबाइल व 89 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।