गाज़ियाबाद: बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती पर गाजियाबाद पहुंचे BJP के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी
रविवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती पर नवयुग मार्केट स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भाजपाइयों के संग माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर ने जो मार्ग दिखाया, आज उसी मार्ग पर भाजपा चलने का प्रयास कर रही है।