गाज़ियाबाद: गाजियाबाद के समस्त फायर स्टेशनों पर फायर सर्विस के शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, जागरूकता वाहनों को किया गया रवाना
अग्निशमन सेवा शहीद स्मृति दिवस के मौके पर रविवार को गाजियाबाद जिले के सभी फायर स्टेशन पर फायर सर्विस के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन द्वारा फायर सर्विस के वाहनों को जागरूकता हेतु हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। ये सभी वाहन अलग अलग क्षेत्रों में लोगों को आग से बचाव हेतु जागरूकता के लिए भ्रमण के लिए निकाले गए।