गाज़ियाबाद: क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के NH-9 के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर ड्राइवर की मौत व 2 लोग गंभीर रूप से घायल
क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के NH-9 के पास रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां एक ट्रेलर नेशनल हाईवे 9 पर टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर ग्रिल तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। घटना के दौरान ट्रेलर की चपेट में एक स्कूटी सवार युवती आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना में ट्रेलर ड्राइवर की मौत हो गई और ट्रेलर का कंडक्टर घायल हुआ है।