सिंगरौली: DMF में हिस्सेदारी 50% तक बढ़ाने का प्रस्ताव, मंत्री राधा सिह बोलीं- विधायक कैबिनेट में पास कराने की करेंगे कोशिश
सिंगरौली में जिला खनिज प्रतिष्ठान से जुड़े विकास कार्यों की शुक्रवार को समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा और मध्य प्रदेश की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह मौजूद रहीं।राज्य मंत्री राधा सिंह ने कहा कि जिला खनिज प्रतिष्ठान का मिलने वाला फंड जो वर्तमान में 25% है, उसे बढ़ाकर 50% करने का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाए