सिंगरौली: आत्महत्या के लिए उकसाने वाले युवक को मोरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
बीते दिनांक 22 जून को एक युवती निवासी भगत सिंह कालोनी ने थाना मोरवा में सूचना दी थी कि वह बनारस गई थी तथा उसकी छोटी बहन जो घर पर ही थी और लगातार फोन करने पर वह फोन नही उठा रही थी। जब उसकी बहन 12.00 बजे दोपहर वापस आयी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था तथा आवाज लगाने पर भी अंदर से कोई आवाज नही आ रही थी तो वह स्वयं तथा आस पडोस के अन्य परिचित एवं पडोस की एक अन्य