जिले के ग्राम उमरिया में गुरुवार को रात 8 बजे पारंपरिक आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम “शैला पर्व” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) मंत्री संपतिया उइके विशेष रूप से उपस्थित रहीं और जनसमुदाय के साथ उत्सव का आनंद लिया। शैला पर्व के दौरान क्षेत्रीय आदिवासी समाज द्वारा पारंपरिक नृत्य, गीत आयोजित किया गया।