मकराना: मकराना में मतदाता सूची को लेकर विवाद, कांग्रेस ने लगाया आरोप, हजारों फॉर्म बल्क में जमा करने का दावा, SDM को ज्ञापन
मकराना में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष दिलीप सिंह चौहान के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया कि एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने नियम तोड़ते हुए एक दिन में हजारों फॉर्म बल्क में जमा कर दिए। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।