भोगनीपुर: भोगनीपुर में युवक की मौत के मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने किया हंगामा
भोगनीपुर कस्बा के अभिषेक उर्फ मोनू की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बुधवार को परिजनों ने दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर हंगामा करते हुए शव का अंतिम संस्कार किए जाने से इनकार कर दिया। जानकारी पर गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे पहुंचे एसडीएम देवेंद्र सिंह ने परिजनों को समझाबुझा कर मामला शांत कराया। जिसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।