अनूपगढ़: पब्लिक पार्क के पास दिनदहाड़े बाइक चोरी, कपड़े से मुँह ढककर युवक ने की चोरी
पब्लिक पार्क के बाहर से आए दिन बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। एचडीएफसी बैंक के सामने पार्क के पास खड़े एक बाइक एक अज्ञात चोर लेकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित प्रदीप कुमार ने बुधवार सुबह 11:30 बजे बताया कि उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दी है। बाइक नहीं मिला तो उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो एक युवक कपड़े से मुंह ढके हुए बाइक ले जाता नजर आया।