झालरापाटन: 10 हजार के इनामी अपराधी लालचंद को झालावाड़ से पकड़ा गया, अजमेर पुलिस को 2 साल से थी तलाश, डोडा पोस्त तस्करी का आरोपी
अजमेर पुलिस के 10 हजार रुपये के इनामी अपराधी लालचंद मंगलवार को झालावाड़ से पकड़ा गया है। वह पिछले दो साल से फरार था। करीब ढाई साल पहले लालचंद कामखेड़ा बालाजी मंदिर में दर्शन करने गया था। वहां उसकी मुलाकात एक तस्कर से हुई। दोनों ने मोबाइल नंबर बदले और कुछ दिन बाद डोडा चूरा की डील की। तस्कर ने लालचंद को 40 हजार रुपये दिए थे।