भीलवाड़ा: सेथुरिया में शोक सभा में शरीक होने जा रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, घायल का अस्पताल में इलाज जारी
सेथुरिया में शोक सभा में पैदल जा रहे बुजुर्ग को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी । हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।जहां उसका उपचार किया जा रहा है।