अनूपपुर: नर्मदा सभागार में बैठक, जल संरक्षण कार्यों को गर्मी में प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश
जिला पंचायत सीईओ अर्चना कुमारी ने “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत जल संरक्षण से जुड़े सभी कार्यों को ग्रीष्म ऋतु में प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने खेत तालाब, रिचार्ज पिट और जल स्रोतों के मरम्मत कार्यों में तेजी लाने तथा अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा। बैठक में ग्रामीण विकास योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास, वाटरशेड परियोजना शामिल है।