एत्मादपुर: सीता नगर में भंडारे में सब्जी न मिलने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, पथराव में पुलिस कर्मी हुआ घायल
Etmadpur, Agra | Aug 18, 2025 थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के अंतर्गत सीता नगर में भंडारे में सब्जी न मिलने को लेकर दो पक्षों में जमकर संग्राम हुआ, दोनों पक्षों में मारपीट हुई और पथराव होने लगा, घटना की सूचना पर पुलिस की पीआरवी पहुंची, इस दौरान पत्थर लगने से पुलिस का एक सिपाही घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है।