खिजरसराय: छतनी गांव से हत्या के प्रयास के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
सरबहदा थाना क्षेत्र के छतनी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए सरबहदा थाना अध्यक्ष निशा कुमारी ने गुरुवार कि शाम 7 बजे बताया की हत्या के प्रयास मामले के आरोपी निरंजन कुमार को छतनी गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।