मंझनपुर: भैंस विवाद से जुड़ा मामला या उकसाकर आत्महत्या, युवती की मौत पर सियासत गरम, भीम आर्मी नेता मंझनपुर में हाउस अरेस्ट
कौशाम्बी के करारी थाना क्षेत्र के चक सहाबुद्दीनपुर गांव की 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गांव निवासी त्रिलोकी नाथ पाल की बेटी किरन पाल रविवार शाम गांव के बाहर ससुर खदेरी नदी की ओर गई थी। कुछ देर बाद उसकी लाश बबूल के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।