नईसराय: आजलेश्वर गांव में तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, दोपहर में हुआ हादसा
नईसराय थाना क्षेत्र अजलेश्वर गांव में सोमवार की दोपहर लगभग 12 बजे गंभीर हादसा हो गया। हादसे में तीन किशोरों की जान चली गई। जान गंवाने वाले तीनों किशोर अपने माता पिता की इकलौते पुत्र बताए जा रहे हैं। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जिन घरों के चिराग बुझ गए, वहां का माहौल बेहद गमगीन है। तीनों बच्चों की उम्र 13 से 17 साल के बीच थी।