गया टाउन सीडी ब्लॉक: IG विकास वैभव का बड़ी कार्रवाई,अवैध रूप से थाने में वहान रख पीड़ित से 4 लाख मांगने पर बांके बजार SHO मंटू कुमार निलंबित
गयाजी मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव का बड़ी कार्रवाई आज बुधवार को सामने आई है। जिले के बांकेबजार थानाध्यक्ष मंटू कुमार को आईजी ने निलंबित कर दिया है। अवैध रुप से वाहन को थाने में रखकर वाहन मालिक से 4 लाख रुपए की उगाही के लिए बना रहे थे दबाव। इसकी जानकारी आज दिनांक 10 जून बुधवार की दोपहर 3 बजे आईजी विकास वैभव ने दी है।