बीसलपुर तहसील क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और चार वर्षीय मासूम बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।