बक्सर: उमस भरी गर्मी के बीच डीएम का आदेश, आठवीं तक की कक्षाएं 12:30 बजे के बाद स्थगित
Buxar, Buxar | Jun 28, 2026 जिले में लगातार पड़ रही उमस भरी गर्मी और बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए विद्यालयों के संचालन को लेकर नया आदेश जारी किया है। जिला दंडाधिकारी साहिला ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत आदेश जारी करते हुए 30 जून से 4 जुलाई तक दोपहर 12:30 बजे के बाद कक्षा 8 वीं तक शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है।