नवाबगंज: बंकी रेलवे क्रॉसिंग पर लोग जमकर उड़ा रहे नियमों की धज्जियां, जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
बाराबंकी के बंकी रेलवे क्रॉसिंग पर आज मंगलवार 3 लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। रेलवे फाटक बंद होने के बाद भी कई बाइक सवार क्रॉसिंग के बगल की खाली जगह से ट्रैक पर पहुंच जाते हैं यहां घटनाएं आरपीएफ चौकी और रेलवे स्टेशन के नजदीक हो रही हैं। लेकिन रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोग दिनभर नियमों का उल्लंघन करते रहते हैं।