सुजानगढ़: सुजानगढ़ में मानसून की पहली बारिश, 20 एमएम पानी दर्ज किया गया
सुजानगढ़। सोमवार सुबह करीब 7 बजे आधे घंटे तक तेज बारिश हुई, फिर बूंदाबांदी जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में 20 एमएम बारिश दर्ज की गई। आधे घंटे की बारिश से नाथों तालाब, गांधी चौक, लाडनूं बस स्टैंड और नया बास में पानी भर गया। स्कूल जाने वाले बच्चों और राहगीरों को परेशानी हुई।