बटियागढ़: अजब धाम में आबादी क्षेत्र में पहुंचा चीतल, युवाओं ने जान बचाकर वनकर्मियों को सौंपा
बटियागढ़ ब्लाक के अजब धाम में एक चीतल आबादी वाले एरिया में आ गया, खेत के पास चीतल को देख आवारा कुत्तों द्वारा हमले की आशंका को लेकर अजब धाम के युवा आयुष तिवारी,राज राजपूत,कार्तिक पटेल ने चीतल को सुरक्षित पकड़कर उसकी जान वचाई और बन विभाग को सूचना दी,जिसके बाद वनकर्मी मौके पर पँहुचे और चीतल को अपनी सुरक्षा में लिया