नवाबगंज: बाराबंकी में ज्येष्ठ माह के सातवें मंगलवार पर भंडारों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा, अरविंद सिंह गोप ने किया प्रसाद वितरण
बाराबंकी में ज्येष्ठ माह के सातवें मंगलवार के अवसर पर जिले में विभिन्न स्थानों पर आयोजित भंडारों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कई भंडारों में पहुंचकर पवनपुत्र हनुमान जी महाराज का दर्शन-पूजन किया तथा श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया।