धनौरा: गजरौला के मां ललिता देवी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने पहुंचे हजारों श्रद्धालु, पुलिस रही तैनात
चैत्र माह में प्रत्येक मंगलवार को श्रद्धालु की भीड़ उमड़ते हैं। मैया सच्चे भक्तों व श्रद्धालुओं की मन्नतें पूरी करती हैं। कई राज्यों से ललिता मैया के मंदिर में स्थित देवी दर्शन को यहां श्रद्धालु आते हैं। डेढ़ सौ वर्ष पुराना यह मंदिर नगर के उत्तर-पूर्व दिशा में स्थित है। ऐतिहासिक तथ्यों के मुताबिक देवी मंदिर पर सुबह से ही लाइन लगनी शुरू हो गई थी।