गुलाबगंज: विदिशा, गुलाबगंज, गंजबासौदा सहित जिलेभर के दांगी समाज ने SP को सोपा ज्ञापन, बासौदा नपा उपाध्यक्ष पर हुई FIR को बताया गलत
पिछले दिनों गंजबासौदा के नगरपालिका उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर के खिलाफ बिजली कंपनी के कर्मचारी द्वारा की गई शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। उसी के विरोध में शुक्रवार दोपहर 3 बजे विदिशा, गुलाबगंज, गंजबासौदा, सहित जिले के सभी क्षेत्रों से दांगी समाज के लोग एकत्रित हुए एसपी रोहित काशवानी को लिखित ज्ञापन देखकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।