कासगंज: नगला बीच के समीप नहर किनारे पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने की शिनाख्त
थाना ढोलना क्षेत्र के नगला बीच के समीप नहर के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का गुरुवार को फांसी के फंदे पर पेड़ से लटका शव मिला था। वहीं शुक्रवार को पुलिस ने शव की शिनाख्त करली है। शव की शिनाख्त अनिल कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी नरौली थाना जनपद कासगंज के रूप में हुई है।