ठेठईटांगर: मानव तस्करी रोकने में जनता पुलिस का साथ दे: डीएसपी रणवीर सिंह
डीएसपी मुख्यालय रणवीर सिंह ने मंगलवार को शाम 4 बजे मानव तस्करी को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि सिमडेगा में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को आम लोगों से महत्वपूर्ण सूचनाएं मिल रही हैं, जिनके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि छोटी बच्चियों या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।