2025 बैच के आरक्षियों ने पूरा किया 6 दिवसीय CCTNS रिफ्रेशर कोर्स
एसपी पलाश बंसल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दिए प्रशंसा पत्र
*बांदा। पुलिस लाइन में चल रहे 6 दिवसीय CCTNS (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम) रिफ्रेशर कोर्स का आज समापन हो गया।
2025 बैच के नवनियुक्त आरक्षियों ने इस कोर्स को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। कोर्स के दौरान आरक्षियों को FIR दर्ज करने, ऑनलाइन शिकायतों का निस्तारण, अपराधियों का डाटाबेस तैयार करने और तकनीकी विवेचना के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन और सक्रिय सहभागिता करने वाले आरक्षियों को पुलिस अधीक्षक बांदा *पलाश बंसल* द्वारा प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।एसपी ने कहा कि CCTNS प्रणाली से पुलिस कार्यशैली अधिक पारदर्शी और तेज हुई है। आधुनिक तकनीक का ज्ञान हर पुलिसकर्मी के लिए अनिवार्य है, इससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।इस अवसर पर संबंधित प्रशिक्षण अधिकारी व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
Atarra, Banda | Aug 22, 2026