परबत्ता: महेशलेट मोड़ पर टेम्पू-मार्शल की जोरदार टक्कर, खंभे ने बचाई चार जिंदगी
परबत्ता नगर पंचायत क्षेत्र के महेशलेट मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के सामने रविवार दोपहर करीब दो बजे टेम्पू और मार्शल की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टेम्पू सवार चार लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद अनियंत्रित टेम्पू सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराया और वहीं रुक गया। इससे टेम्पू गड्ढे में गिरने से बच गया और बड़ा हादसा टल गया। घायलों की पहचान मोजाहिदपुर निवासी