धरहरा: जल बचाओ, फसल बढ़ाओ: ड्रिप सिंचाई अपनाने पर किसानों को मिलेगा अनुदान
धरहरा प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन धरहरा में मंगलवार के तड़के लगभग 11बजे जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण, हरियाली बढ़ाने, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और किसानों को जागरूक करने जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।साथ ही जल-जीवन-हरियाली अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर भी विशेष बल दिया गया।