पंचकूला: पिंजौर के गांव कोना में किसानों की खड़ी फसल में लगी आग, फायर ब्रिगेड मौका पर पहुंची
पंचकूला जिला के पिंजौर ब्लॉक के गांव कोना में आग लगने के कारण किसानों की कई एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मिली जानकारी अनुसार आग इतनी तेजी से पहले की उसने आसपास खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलने पर मढ़ावाला पुलिस चौकी इंचार्ज अपनी टीम सहित मौका पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया।