पंचकूला: रावल अस्पताल रामगढ़ के पास पैदल जा रहे व्यक्ति को मोटरसाइकिल सवार ने मारी टक्कर, व्यक्ति की मौत
रामगढ़ में पैदल जा रहे व्यक्ति को मोटरसाइकिल सवार के द्वारा टक्कर मारने का मामला आज सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार व्यक्ति पैदल सैर करने के लिए जा रहा था जैसे ही वह रावल अस्पताल के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक के द्वारा उसे टक्कर मार दी गई। घायल व्यक्ति को पंचकूला के सेक्टर के अस्पताल लेकर जाया गया। डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत्यु घोषित कर दिया।