वारासिवनी: सिविल क्लब मैदान में संजय सिंह कछवाहा की अगुवाई में गरबा महोत्सव की धूम, मां भगवती की भक्ति में झूमे श्रद्धालु
सिविल क्लब मैदान में नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा मां भगवती की स्थापना के साथ ही धार्मिक आयोजनों का शुभारंभ हो गया है। प्रतिदिन रात्रि आयोजित गरबा महोत्सव में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल है। यह आयोजन समिति अध्यक्ष संजय सिंह कछवाहा एवं उनकी टीम के तत्वावधान में किया जा रहा है।