थरथरी: चंडी एसबीआई ब्रांच में एसबीआई का 69 वां स्थापना दिवस केक काटकर मनाया
चंडी एसबीआई ब्रांच में एसबीआई का 69 वां स्थापना दिवस केक काटकर मनाया गया। इस दौरान बैंक पदाधिकारी शशांक मित्तल ने केक काटकर एक दूसरे बैंक पदाधिकारियों को केक खिलाया। साथ ही सभी बैंक कर्मियों ने फलदार वृक्ष भी लगाया। इस दौरान शाखा प्रबंधक अदित्य राज ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक का 1 जुलाई 1955 में शुरूआत की गई थी। एसबीआई बैंक ग्राहकों की विश्वसनीय बैंक है।