थरथरी: अस्ता खरजमा गांव में छत पर सोने के दौरान चोरों ने घर में घुसकर पच्चीस हजार रुपया नकदी और आभूषणों पर किया हाथ साफ
थरथरी थाना क्षेत्र के अस्ता खरजमा गांव में घर के छत पर सोने की दौरान चोरों ने घर मे घुसकर पच्चीस हजार नगदी व आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित पंकज कुमार ने बताया कि परिवार छत पर सो रहा था। जबकि मेरी बेटी निचे पढ़ रही थी। करीब 12 बजे के बाद मेरी बेटी छत पर सोने के लिए गयी। कुछ देर सोने के बाद छत पर घूमने लगी। तभी नीचे देखी की चार पांच व्यक्ति खड़ा है।