नागौर: नागौर लोकसभा सीट पर कल होने वाली मतगणना को लेकर जिला कलेक्टर ने मतगणना स्थलों का किया औचक निरीक्षण
Nagaur, Nagaur | Jun 3, 2024 नागौर लोकसभा सीट पर कल मंगलवार को होने वाली मतगणना को लेकर जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने मतगणना स्थलों का औचक निरीक्षण करते हुए वहां कि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। कल सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी ।