लखनपुर: पेट्रोल पंप मैनेजर से लूटपाट के मामले में विधि से संघर्षरत बालक सहित 4 आरोपियों को दरिमा पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रार्थी शिव चंद वर्मा पिता अर्जुन प्रसाद वर्मा गांधीनगर निवासी वेदिका पेट्रोल पंप मैनेजर जो हिसाब किताब कर गांधीनगर अपने घर लौट रहे थे मोटरसाइकिल सवार चार लोगों ने रास्ता रोककर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए लूटपाट किया। दरिमा पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त किया गया।