पटना ग्रामीण: रविंद्र भवन में आयोजित सुशील मोदी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री
वीर चंद पटेल स्थित रविंद्र भवन में पूर्व डिप्टी सीएम और दिवंगत सुशील मोदी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। दोनों ने सुशील मोदी को तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।