गुन्नौर: तहसील गुन्नौर क्षेत्र के नरौरा बैराज पुल पर लगे लोहे के जाल टूटकर सड़क पर गिरे, सड़क पर लगा जाम
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के नरौरा बैराज पुल पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। रविवार शाम करीब 6 बजे तेज हवा और बारिश के कारण नरौरा बैराज पुल के दोनों तरफ लगे लोहे के जाल टूटकर सड़क पर गिर गए।जिससे सड़क पर जाम लगा गया और सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी की लंबी लाइन लग गई और यातायात प्रभावित हो गया।सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर गिरे जालों को हटाया।