कुम्हेर: पशु प्रजनन केंद्र की जमीन पर ग्रामीणों ने कई वर्षों से किया अवैध अतिक्रमण, प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
कुम्हेर में पशु प्रजनन केंद्र की जमीन पर जरहरा गांव के लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था, प्रशासन ने पैमाइश कराकर 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने निर्देश दिए हैं, फार्म प्रभारी हेमंत शर्मा ने बताया कि जमीन की पैमाइश कराई गई है अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं अगर 24 घंटे में अतिक्रमण नहीं हटते हैं तो पीला पंजा चला कर अतिक्रमण ध्वस्त किया जाएगा