गोरखपुर: राजघाट थाना क्षेत्र के हासूपुर में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने की लाखों रूपए की चोरी
हासूपुर निवासी नीतिश गुप्ता के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की चोरी किया। 17 अप्रैल को नीतीश परिवार के साथ नोएडा गए थे। आज सुबह जब वह लौटे तो देखा कि घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है और घर के सभी कमरों में रखी हुई अलमारी भी टूटी हुई है। नगदी व जेवरात मिलाकर तकरीबन 10 लाख की चोरी का अनुमान है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश कर रही है।