मंडी: जसपाल सिंह चौथी बार बने लोक निर्माण विभाग चालक-परिचालक संघ मंडी के प्रधान
Mandi, Mandi | Feb 24, 2024 मंडी लोक निर्माण विभाग चालक-परिचालक संघ द्वारा शनिवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव में प्रधान जसपाल सिंह को निर्विरोध चौथी बार प्रधान चुना गया। यह चुनाव लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में संपन्न हुए। बैठक में सर्वसम्मति से चेतराम को सचिव, महेंद्र कुमार को वरिष्ठ उप प्रधान, प्रेम सिंह को उप प्रधान, प्रेमलाल को प्रेस सचिव, योगराज को कोषाध्यक्ष चुना गया।