सिरोही: पिंडवाड़ा में आचार्य प्रशिक्षण शिविर का समापन, विधायक समाराम गरासिया समेत कई गणमान्य अतिथि रहे उपस्थित
Sirohi, Sirohi | Jun 25, 2026 वनांचल शिक्षा समिति, उदयपुर के देखरेख में पिंडवाड़ा में आयोजित पांच दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। इस अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक समाराम गरासिया थे। विशिष्ट अतिथियों में पालिका अधिशासी अधिकारी योगेश आचार्य, प्रकाश राजपुरोहित और समाजसेवी मुकेश रावल शामिल थे।