पुवायां: संपूर्ण समाधान दिवस बना मजाक, पुलिस अधिकारी का वीडियो मोबाइल पर मैच देखते हुए हुआ वायरल
संपूर्ण समाधान दिवस मजाक बनकर रह गया है एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें संपूर्ण समाधान के दौरान एक पुलिस अधिकारी अपने मोबाइल में आईपीएल मैच देखने में व्यस्त है। यह वायरल वीडियो शाहजहांपुर की पुवायां तहसील मैं शनिवार को चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस का बताया जा रहा है। तस्वीर मे साफ तौर से देखा जा सकता है।