मोठ: चिरगांव थाना क्षेत्र में धान की सिंचाई बनी काल, पानी की मोटर में करंट उतरने से दो किसानों की हुई दर्दनाक मौत
Moth, Jhansi | Jul 30, 2026 झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जरयाई में धान की सिंचाई के दौरान पानी की मोटर की खराबी जांच रहे दो किसान अचानक करंट की चपेट में आ गए। हादसे में बृजेश दांगी (25) और कल्लू पाल (55) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।