मुरैना नगर: खेल से निखरी प्रतिभा: विद्या भारती एथलेटिक्स स्पर्धा में बच्चों ने दिखाया दम, मुरैना का सरस्वती शिशु मंदिर रहा अव्वल
मुरैना में विद्या भारती की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता सुभाष नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हुई। इसमें जिलेभर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। संयोजक अंबाह के प्राचार्य चंद्र प्रकाश शर्मा रहे। मुख्य अतिथि रीना दंडोतिया ने खेलों को सर्वांगीण विकास का आधार बताया। पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सरस्वती शिशु मंदिर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।