हज़ारीबाग: बीएसएफ मेरू कैंप द्वारा हजारीबाग में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशेष कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
देश अपनी आजादी की 78 वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस स्वतंत्रता दिवस कोे यादगार बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान चलाया जा रहा है जिसमें दिनांक 13 से 15 अगस्त तक देशभर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का लक्ष्य है। हर घर तिरंगा अभियान “आजादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम के तहत शुरू किया गया था।