इस बार नीला ड्रम नहीं, लोहे के संदूक में मिली युवक की लाश!
उन्नाव (उत्तर प्रदेश)। लोहे के संदूक में युवक सोनू का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, पत्नी नेहा रावत ने कथित तौर पर सिलबट्टे से हमला कर पति की हत्या की। इसके बाद पड़ोसी जितेंद्र सिंह और सहयोगी तौहीद की मदद से शव संदूक में रखकर हाईवे किनारे फेंक दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बताया गया कि नेहा की पहली शादी से चार बेटियां हैं और उसने आठ साल पहले सोनू से दूसरी शादी की थी। नेहा के मुताबिक, सोनू शराब पीकर झगड़ा करता था।
#UnnaoNews #CrimeNews #UttarPradesh #BreakingNews #BulandVani #उन्नाव #क्राइम_न्यूज #बुलन्दवाणी