श्री कटकेश्वर महादेव मंदिर, श्रीनगर गढ़वाल में परम पूज्य श्री श्री शंकर भारती महास्वामी जी, पीठाधीश्वर, श्री यदथोर योगानंदेश्वर सरस्वती मठ, के.आर. नगर, जिला मैसूर, कर्नाटक ने भगवान श्री कटकेश्वर महादेव का जलाभिषेक एवं विधिवत पूजन कर “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः” की मंगलकामना के साथ लोककल्याण एवं विश्वशांति का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस पावन अवसर पर शिवभक्तों ने महास्वामी जी का भव्य एवं दिव्य स्वागत-अभिनंदन किया तथा उनके श्रीमुख से आशीर्वचन प्राप्त कर स्वयं को धन्य महसूस किया।
पूजन एवं आरती के अवसर पर महंत श्री महेश गिरि, पंडित बिजेंद्र बलूनी, दीप चंद्र गिरि, विनीत गिरि, अक्षत गिरि, शिवभक्त भोपाल सिंह चौधरी, नगर निगम श्रीनगर के सभासद आशीष नेगी, मनोज भट्ट, संस्कृत विद्यालय श्रीनगर गढ़वाल के छात्र, सरोजिनी प्रतिमा गोदियाल,उषा चौधरी, शालिनी नेगी,अंकित, संजय ,उषा,गीता सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि परम पूज्य श्री शंकर भारती महास्वामी जी वर्तमान में शंकराचार्य परंपरा से जुड़े मठ-मंदिरों के भ्रमण पर हैं। इस यात्रा का उद्देश्य प्राचीन मठ-मंदिरों के इतिहास एवं धार्मिक परंपराओं का संकलन, सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार तथा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाना है। साथ ही, वे युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक चेतना एवं सनातन परंपराओं से जुड़ने का प्रेरणादायी संदेश दे रहे हैं।
महास्वामी जी का श्री कटकेश्वर महादेव मंदिर में आगमन समस्त श्रद्धालुओं के लिए परम सौभाग्य एवं गौरव का विषय रहा।
भगवान श्री कटकेश्वर महादेव से प्रार्थना है कि परम पूज्य महास्वामी जी के श्रीचरणों से प्राप्त आध्यात्मिक प्रेरणा से समस्त विश्व में सुख, शांति, सद्भाव एवं कल्याण का मार्ग प्रशस्त हो।
🔱 हर-हर महादेव! जय श्री कटकेश्वर महादेव! 🔱